महराजगंज: बीते माह पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की कोशीश की गई थी।  इस पूरे मामले में घटना के अगले ही दिन पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस पूरे मामले में आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास के साथ ही ₹25000 का अर्थदंड लगा है।

इस पूरे मामले में महराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जानकारी देते हुए बताया गया बीते 26 जून को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की कोशीश की गई थी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें-  महराजगंज: शराब के नशे में देवर ने भाभी पर किया चाकू से वार, ASP ने दी जानकारी

इस पूरे मामले में मॉनिटरिंग सेल तथा थाना पुरंदरपुर के पैरोकार के प्रबल पैरवी से अभियुक्त को आजीवन सश्रम कारावास व ₹25000 का अर्थदंड की सजा मिली है, अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में  01 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

error: Content is protected !!