WhatsApp Group Join Now

महराजगंज:– जनपद में अक्सर सुर्खियों मे रहने वाला नगर पंचायत घुघली में कड़ाके की पड़ रही ठंड में केवल कागजों में ही गर्माहट ला रहा है। कहने को तो नगर पंचायत ने ठंड से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं, लेकीन यह इंतजाम धरातल पर उतरते नहीं दिख रहे हैं।

कड़ाके के ठंड में ठिठुरने को मजबूर नगरवासी, केवल कागजों में जल रहा घुघली नगर में अलाव

आज जब पुरा जनपद शीतलहर और कोहरे के चपेट मे है तब भी यही स्थिति बनी हुई है। आज जब हमने घुघली नगर पंचायत में ठंड से निपटने के लिए किए गए इंतजाम को जांचने के लिए रियलिटी चेक किया तो नगर पंचायत हर बार की तरह इस बार भी फेल रहा। कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं है तो कहीं अलाव के लिए लकड़ियां गिराकर नगर पंचायत कागजों में अलाव खूब जला रहा है।

महराजगंज: भव्य शोभा यात्रा में राममय हुई सिसवा नगरी

नगर के सेंट्रल बैंक रोड़ पर जब हम पहुंचे तो वहां के लोगो ने हमे बताया कि आज तक यहां पर अलाव की व्यवस्था नही है नगर पंचायत में चल रहा एक व्हाट्सएप ग्रुप में तो लोगो ने नगर पंचायत के खूब मजे लिए उसमे नगरवासी यहां तक कह रहे हैं की क्या अध्यक्ष जी हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

क्या हम आपके नगर पंचायत के निवासी नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले में नगर पंचायत घुघली ईओ बृजेश गुप्ता का कहना है कि पूरे नगर में अलाव की समुचित व्यवस्था कराई गई है यदि कहीं अलाव जल नहीं रहा है तो नगरवासी उसकी सुचना दें अलाव जलवाया जायेगा।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!