महराजगंज: जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के सामने रविवार को एक युवक ने कुछ लोगों के धमकी से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने आने ऊपर पेट्रोल गिराकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवक को पकड़ लिया और पनियरा पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले गयी। जिससे युवक की जान बच गयी। पनियरा के नगर पंचायत में संविदा पर सफाई सुपरवाईजर उदय भान अपने आप को भाजपा कार्यकर्ता ने बताता है। कुछ दिन पूर्व ही उसे संविदा से निकाला गया है। नौकरी जाने के बाद नगर पंचायत पनियरा से विकास कार्यों से संबंधित उदयभान ने सूचना मांगा था।

ये भी पढ़े: महराजगंज: धमकी से आहत भाजपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया था। कार्रवाई के डर से तीन लोगों ने शिकायतकर्ता उदय भान सिंह को जान से मारने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की लगातार धमकी देने लगे। इससे आहत आकर आज उदय भान ने ब्लॉक गेट के सामने अपने शरीर के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए मुख्य बिंदु

मौके पर मौजूद लोगों ने उदय भान सिंह को पकड़कर बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को थाने पर पकड़ कर लाई। जहां युवक के नामजद शिकायत के बाद कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। घटना के बारे में सीओ सदर ने जानकारी दी है।

error: Content is protected !!