अनुराग जायसवाल/ संवाददाता
महाराजगंज:- पूरे प्रदेश में चलाए जा रहें ‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 के अन्तर्गत ‘‘कचरा मुक्त भारत’’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज भाजपा घुघली उत्तरी के पदाधिकारियों ने विकासखंड के विभिन्न गांवों में सफाई अभियान चलाया।

जिसके क्रम में सबसे पहले मुंडेरी चौबे काली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह, हेमंत गुप्त, मनोज जायसवाल , कन्हैया जायसवाल, गोकुल कुशवाहा बूथ अध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, सीताराम चौरसिया, शिवलाल चौरसिया, बलराम मिश्र, धनवंत विश्वकर्मा, कुंजय यादव, बृजलाल,अभिषेक चौरसिया, दीपूआदि ने स्वच्छता श्रमदान किया।

error: Content is protected !!