अनुराग जायसवाल/संवाददाता

महराजगंज: जिले के लिए बड़ी खबर सामाने आई है। आनंदनगर- घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन में भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। बता दें कि 52.70 किमी लंबी रेल लाइन के लिए घुघली से पांच किमी तक चार गांव जोगिया, घुघली बुजुर्ग, घघरूआ खंडेसर व रामपुर बल्डीहा गांव की 16.3830 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी।

 

यदि भूमि अधिग्रहण को लेकर अगर किसी को आपत्ति है तो वह गजट प्रकाशन के तीस दिन के अंदर भूमि अध्याप्ति विभाग में लिखित रूप से दर्ज करानी होगी। तीस दिन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दस जनवरी तक अधिग्रहण के लिए धन अवमुक्त होने की उम्मीद है।

 

दरअसल, यह नई रेल लाइन जिले के 53 गांव से गुजरेगी। इसके लिए रेलवे कुल 194 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा। 52.7 किमी लंबी इस रेल लाइन के लिए 958.27 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली है। यह नई रेल लाइन आनन्दनगर से महराजगंज होते हुए घुघली रेलवे स्टेशन जाएगी। आनंदनगर पहले ही जंक्शन है। इस रेल लाइन के बाद घुघली स्टेशन को भी जंक्शन बनाया जाएगा।

error: Content is protected !!