संवाददाता/राहुल मिश्रा

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महाराजगंज डॉ कौस्तुभ द्वारा अवैध नशीली कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस महाराजगंज आतिश कुमार सिंह( PPS) व  क्षेत्राधिकार निचलौल अनिरुद्ध कुमार (PPS) के निर्देशन में थाना अध्यक्ष निचलौल सत्य प्रकाश सिंह ने टीम गठन किया।

गठित टीम के सदस्य उप निरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल रामभरोस यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल आशुतोष सिंह द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम धमऊर थाना निचलौल के पास से दिनांक 21.11.2023 की रात्रि में अवैध नशीली कारोबार में संलिप्त तस्कर अभियुक्त धर्मराज केवट पुत्र राजदेव केवट निवासी गुठी परसौनी थाना बेलाटरी जनपद नवलपरासी राष्ट्र नेपाल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: महराजगंज ब्रेकिंग: दो लग्जरी वाहनों समेत तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 88.5 KG चरस बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!