निकाय चुनावनिकाय चुनाव

महराजगंज: नगर निकाय चुनाव में जिले में 4 मई को वोट डाले जाएंगे। जनपद में 2 नगरपालिका और 8 नगरपंचायत में चुनाव हो रहा है। जबकि सिसवा नगरपालिका में चुनाव नही हो रहा है। 2 नगर पालिक और 8 नगरपंचयतो में 166 सभाषद के पद भी है। जिन पर चुनाव होगा।

2 नगर पालिका और 8 नगर पंचायतों में कुल 247931 मतदाता है। जिनमे 128726 पुरुष और 119205 महिला मतदाता है। 119 केंद्र के 286 बूथों पर 4 मई को वोट डाले जाएंगे। जिले में सर्वाधिक मतदाता नगर पालिका महराजगंज में यहां इनकी संख्या 62952 है जबकि सबसे कम मतदाता घुघली नगर पंचायत में 10916 है। दोनो नगरपालिका में अध्यक्ष के 13 प्रत्याशी और सभाषद के 50 पदों के लिए 278 प्रत्याशी मैदान में है।

इसके अलावा 8 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए कुल 83 प्रत्यशी और सभाषद के 116 पदों के लिए 751 प्रत्याशी मैदान में है। इन चुनाव में भाजपा सपा कांग्रेस बसपा के साथ निर्दलीय उम्मदीवार कड़ी टक्कर देकर चुनाव को और रोमांचक और दिलचस्प बना रहे है।

error: Content is protected !!