महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा ने चिउरहा स्थित कान्हा उपवन गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गायों की संख्या और उनके लिए आवश्यक इंतजामों को देखा। जिलाधिकारी ने ईओ से गोशाला में गायों की संख्या की जानकारी ली।

ईओ आलोक कुमार ने बताया कि गोशाला में कुल 102 गोवंश हैं। उन्होंने भंडार कक्ष को भी देखा और गोवंश के लिए भूसा सहित अन्य पोषण सामग्रियों की जानकारी ली। ईओ नगर पालिका ने बताया कि वर्तमान में लगभग 80 कुंतल भूसा, 68 बोरी चूनी, 70 बोरी चोकर और 02 कुंतल गुड़ की व्यवस्था की गई है।

साथ ही समय–समय पर गोवंश को हरा चारा भी उपलब्ध कराया जाता है। जिलाधिकारी महोदय ने पास स्थित सिंचाई विभाग की भूमि को देखा और अधिशासी अभियंता सिंचाई को दूरभाष पर निर्देशित किया कि गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु सिंचाई विभाग की भूमि अस्थाई तौर पर नगर पालिका को उपलब्ध कराएं, जिस पर हरा चारा का उत्पादन किया जा सके।

ये भी पढ़ेंयूपी: 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राएं नहीं चला सकेंगे वाहन, नहीं तो वाहन स्वामी पर होगी कार्रवाई

उन्होंने गायों के इयर टैगिंग और ठंड से बचाव की भी जानकारी ली। ईओ नगर पालिका ने बताया कि सभी गोवंश की इयर टैगिंग की गई है। ठंड से बचाव के लिए अलाव और काउकोट की भी व्यस्था की गई है। जिलाधिकारी महोदय ने गोशाला प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाइट बढ़ाने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: Truck Drivers Protest Updates: खत्म हुई हड़ताल! ’10 साल की जेल और जुर्माने का कानून फिलहाल लागू नहीं होगा’

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि गोशालाओ का समुचित प्रबंधन करें। साथ ही ठंड के दृष्टिगत सभी आवश्यक इंतजाम करके रखें। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक नियमित रूप से गोवंश का चिकित्सीय परीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सभी पशुओं का टीकाकरण समय पर हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका डॉ पुष्पलता मंगल, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!