WhatsApp Group Join Now

अनुराग जायसवाल/संवाददाता

 

महराजगंज:-अयोध्या में कल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वैसे तो पूरे देश में पुलिस बल अलर्ट पर है, लेकीन नेपाल सीमा से सटे होने के नाते महराजगंज जनपद में पुलिस बल काफ़ी अलर्ट दिख रहा है। जनपद में जगह जगह पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है तो वहीं संदिग्ध दिखने वाले वाहनो और व्यक्तियो को रोक कर कड़ाई से पूछ ताछ भी की जा रही है।

 

घुघली थाना क्षेत्र में आज घुघली पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। साथ ही लोगों से क्षेत्र में अमन शांति बनाएं रखने की अपील की गई।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *