महराजगंज : घुघली थाना क्षेत्र के  नगर पंचायत घुघली में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब सुभाष चौक पर एक ठेला लगाने वाले व्यक्ति ने पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी पर हमला कर दिया।

इस हमले में एक हेड कांस्टेबल के सिर में और नगर पंचायत के एक कर्मचारी को गंभीर चोट लगा है। हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर थाने ले गई है। इस घटना से चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

WhatsApp Group Join Now

बता दें कि सुभाष चौक पर अलाव जलाने आए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जब सब्जी के ठेले को हटाने के लिए कहा तो आरोपी युवक ने नगर पंचायत कर्मचारियों से उलझ गया और विवाद करने लगा। इस पर पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिस ने बीच बचाव किया।

इसी दौरान आरोपी युवक ने पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर इस घटना से अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *