संवाददाता/अब्दुल हफीज

महराजगंज: सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोहिया वहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली जा रही है। इसी दौरान गुरुवार को जारा पिपराहियां होते हुए आदर्श नगर पंचायत सोनौली के राम जानकी चौक पर इस रैली को फूल-मालाओं से सपा नेता बैजू यादव ने स्वागत किया।

इसी क्रम में सपा नेता बैजू यादव की माता गंगोत्री देवी आरती उतारकर नजर उतारी और मंगलमय की शुभकामनाएं दी। जिसमें आज शुक्रवार को नौतनवा एक मैरिज हॉल में सपा सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिवड़ेवाल, जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, दिनेश यादव, संजय कनौजिया आदि ने U.P. खबरिया से खास बातचीत की।

error: Content is protected !!