डेस्क: भाजपा फतुहा विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया संयोजक एवं फतुहा उत्तरी मंडल मीडिया प्रभारी रजनीकांत गिरि ने पश्चिम बंगाल में पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने तथा असम एवं पुडुचेरी में पुनः सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक प्रचंड विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अटूट निष्ठा एवं निरंतर संघर्ष का प्रतिफल है। कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ जन-जन तक पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाया, उसी का परिणाम आज इस अभूतपूर्व विजय के रूप में सामने आया है।
रजनीकांत गिरि ने आगे कहा कि तमिलनाडु एवं केरल जैसे राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी के मत प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि यह दर्शाती है कि देशभर में पार्टी के प्रति जनता का विश्वास निरंतर सुदृढ़ हो रहा है और भाजपा एक सशक्त राष्ट्रीय विकल्प के रूप में उभर रही है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय नेतृत्व, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं शीर्ष नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि इनके दूरदर्शी नेतृत्व, कुशल रणनीति एवं सुदृढ़ संगठनात्मक क्षमता के कारण भारतीय जनता पार्टी निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही है।
अंत में उन्होंने कहा कि यह विजय “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर जनता की सशक्त मुहर है तथा आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर अग्रसर रहेगी।
