बस्ती: जनपद बस्ती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मखौड़ा मंडल में महादेवा से चौबेपुर सेहरिया हरैया तक ‘नारी जन आक्रोश पद यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष वैष्णवी जी ने की। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाएं, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर मोनिका, अनीता, ज्ञानमती, संजू, सावित्री, संतोषी, पूनम, वैष्णो मिश्रा जी, दिलीप पाण्डेय जी, सतेन्द्र सिंह जी, मनोज जी, जगप्रसाद मिश्रा जी, गुड़िया जी, कांति जी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *