बस्ती: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षावर्ष 2026 के मेधावियों को आज पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने सम्मानित किया I इस सम्मान समारोह में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बच्चों को माला पहना कर स्वागत किया गया और उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई I हाई स्कूल परीक्षा 2026 में अनुराग चौधरी ने 95% अंक लाकर जिले में छठा स्थान सुनिश्चित किया ,इसके अलावा रोशनी 89% , सुधा वर्मा 87% , अंकिता आर्य 86% , युवराज यादव 85.66% , अंकित चौधरी 84.5%, आदित्य सेन 83.5% ,राजवीर सिंह 82.5% , लक्ष्मी वर्मा 81.4 % , अमन निषाद 81% , जाह्नवी 80% , प्रिंस 80% आदि बच्चों ने भी हाई स्कूल परीक्षा में 80% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का और अपना नाम रोशन किया I हाई स्कूल परीक्षा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा I
इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंश चौधरी, एरम फातिमा, सादिया, श्रद्धा, नेहा अंशिका, तनु तान्या और शिवानी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया I
कार्यक्रम में अखिलेश तिवारी, प्रशांत वर्मा ,जग नारायण मिश्र आदि अध्यापकों ने सभा को संबोधित किया जबकि विद्यार्थियों के साथ आए हुए उनके अभिभावकों ने भी सभा को संबोधित किया और बच्चों के प्रदर्शन पर खुशी जताई और विद्यालय को धन्यवाद ज्ञापित किया I सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय को प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा जी ने कहा की विद्यालय निरंतर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कटिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा उन्होंने भी बच्चों की प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया I
अंत में विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय , बच्चों के माध्यम से विगत वर्षों से लगातार प्रदेश और जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करता रहा है और करता रहेगा उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया I विद्यालय में आए हुए सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही साथ उन्होंने जिले में स्थान लाने वाले अनुराग वर्मा को निशुल्क पढ़ाने की घोषणा की I इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल भी उत्कृष्ट रहा , इसपर उन्होंने प्रसन्नता जताई ।
