rajnath singh in maharajganjrajnath singh in maharajganj

महराजगंल:  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के घर बृहस्पतिवार को होने वाले निजी कार्यक्रम में देश व प्रदेश के राजनेता हिस्सा लेंगे। उनका आना सुबह से शुरू होगा व देर रात तक वे जिले से रवाना भी हो जाएंगे। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से शाम चार बजकर 50 मिनट पर धनेवा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे व पांच बजे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर पहुंच कर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

महराजगंज पुलिस द्वारा इस दौरान सुऱक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहेगी। इस आयोजन को लेकर महराजगंज एसपी खुद निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए।

बता दें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आंधे घंटे रुकने के बाद वे जिले से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एसपी सिंह बघेल भी दोपहर तीन बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे व एक घंटे रूकने के बाद शाम चार बजे से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कई नेता व पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होगें।

 

error: Content is protected !!