रूद्र कुमार/संवाददाता

WhatsApp Group Join Now

महराजगंज:- पुरंदरपुर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मानिक तालाब में कार्यरत सचिव का शव कार्यालय में पंखे से लटकता मिला। परिसर में खेल रहे बच्चों ने खिड़की के रास्ते देखकर शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस औ र फारेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिक तालाब गांव निवासी चंद्रशेखर यादव 35 सहकारी समिति में सचिव के

पद पर कार्यरत थे। सचिव कक्ष में बैठे थे। कक्ष में पंखा में गमछा के सहारे शव लटकता हुआ मिला। उन्होंने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चल सका।

परिजनों ने बताया कि सचिव चंद्रशेखर यादव मानसिक रुप से बीमार थे। उनका एक लड़का आर्यन 11 वर्ष का है। मृतक के पिता रामरतन यादव की तहरीर पर पुलिस ने अधिकारियों में तहसीलदार नौतनवां पंकज शाही के मौजूदगी में सचिव के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *