बस्ती । शनिवार को ऑल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एशोसिएशन ‘एआईएमसीईए’ जिलाध्यक्ष आलोक ठाकुर के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में नन्द बंश के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती समा्रट महापद्म नन्द को जयन्ती के उपलक्ष्य में याद किया गया।
मुख्य अतिथि एशोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव डॉ. हरिकेश नन्दबंशी ने कहा कि महापद्म नंद पूरे भारत पर एकछत्र राज करने वाले महान शासक थे, जिन्होंने नंदवंश की स्थापना की और शासन में क्षत्रिय वर्ग के एकाधिकार को समाप्त किया। सम्राट महापद्म नंद की शक्ति के कारण ही सिकंदर जैसे विश्व विजेता को भी मगध से वापस लौटना पड़ा था। नयी पीढी को उनके विरासत से जोड़ने की जरूरत है।
मुख्य वक्ता जिला संरक्षक ठाकुर प्रेमनन्दबंशी ने कहा कि महापद्म नंद केंद्रीय शासन प्रणाली का जनक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होने नंद राजाओं के काल में मगध साम्राज्य की प्रगति पर प्रकाश डालते हुये अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को ई. राम सहाय वर्मा, प्रभुनाथ शर्मा, डा. कैलाश चन्द्र शर्मा, राम प्रवेश, अभिषेक शर्मा, विजय शर्मा, इ. संजय शर्मा, राजेश शर्मा, जामवन्त ठाकुर, अनिल शर्मा, अभिन्नदन शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुये महापद्म नंद के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकम की अध्यक्षता शोभाराम ठाकुर और संचालन बाबा ठाकुर ने किया।
जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम ठाकुर, ओंकार शर्मा, मनोज कुमार मौर्य, रवि शर्मा, रामकिशोर ठाकुर, सत्येन्द्रनाथ शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, चन्द्र प्रकाश गौतम, मुकेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, रामकिशन शर्मा, लादेन ठाकुर के साथ ही एशोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
