{"remix_data":[],"source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बस्ती। सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया, जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा तथा विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम एवं लगन का उत्कृष्ट परिचय दिया।
विद्यालय की छात्रा आशा मिश्रा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आयुष ओझा तथा सौम्या पाण्डेय ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। रजनीश चौधरी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के 54 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 202 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, आचार्यों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

WhatsApp Group Join Now

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष मा. गोपाल गाडिया जी, प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी सहित प्रबंध समिति के सभी सदस्यों एवं समस्त आचार्य-आचार्याओं ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *