By Kartikey Pandey 

पनियरा: पनियरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में सोमवार की रात एक नाबालिग बालिका के साथ एक शादीशुदा युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। चर्चा है कि आरोपी के पत्नी और छोटी बहन ने देख लिया और उल्टे बालिका की बुरी तरह से पीटाई भी कर दी। युवक मौके से फरार हो गया। क्षेत्र में घटना की चर्चा जोरों पर है। बालिका अनुसूचित जाति की है।

बालिका की मां की तहरीर के अनुसार उसकी 14 साल की पुत्री 15 जनवरी की रात आठ बजे शौच के लिए गई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे पकड़ कर जबरन उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बुरी तरह से मारापीटा। शादी करने का दबाव डालते हुए जान से मारने के साथ पूरे खानदान को खत्म करने की धमकी देने लगा। जिससे पूरा परिवार डरा सहमा है।

महराजगंज: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, जंगल में मिला था शव

उसने एम्बुलेंस बुलाकर अपनी पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!