मऊ: खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में आज सड़क सुरक्षा को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी 6 शाखाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियमों एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के भीतर अद्भुत प्रतिभा और समझ देखने को मिली। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर अपनी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का आयोजन यातायात निरीक्षक के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now

प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल खालिसपुर ने 180 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल निजामुद्दीनपुरा ब्रांच ने 165 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, जबकि लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल सिकटिया ब्रांच ने 160 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की यशस्वी प्रधानाचार्य श्रीमती जीता लेप्चा ने सभी प्रतिभागी बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सड़क एवं यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने पर जोर दिया।
वहीं विद्यालय के प्रबंधक राम लखन यादव ने बच्चों की तैयारी की सराहना करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस तरह के आयोजनों को बच्चों के चरित्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *