कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

WhatsApp Group Join Now

महराजगंज(पनियरा):-पनियरा ग्राम पंचायत नरकटहां के रजही टोले पर 17 वर्षीय किशोरी संजना प्रजापति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी हत्या उसी गांव निवासी उसके एक प्रेमी ने नाराज होकर कर दिया था।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका संजना ने अपने मोबाइल से अपने प्रेमी राम आशीष को रात में दो बजे मिलने के लिए उसके मोबाइल पर मैसेज किया था। रात में जब वह पहुंचा तो किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। प्रेमी ने उसे झापड़ मार दिया। जिस संजना ने भी उसे मारा।

इसी से नाराज़ होकर राम आशीष ने वहीं पड़े ईंट उठा कर उसके फेंक के मार दिया। ईंट संजना के सर पर लगा और वह नीचे गिर गई। उसके प्रेमी ने उसे ईंट से वार कर मार डाला। पुलिस ने मृतका के मोबाइल से हत्या का पर्दाफाश किया। पुलिस ने प्रेमी को शुक्रवार को अकटहवां पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुन से सना आधा ईंट व सैमसंग मोबाइल जो अभियुक्त द्वारा में घटना को प्रयुक्त किया गया था बरामद किया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत‌ नरकटहां के रजही टोला निवासिनी सत्रह वर्षीया युवती का शव घर से पचास मीटर दूर शिव के खेत में मिला। मृतका संजना बुधवार की देर रात तक अपने निर्माणाधीन मकान पर मिट्टी गिरवा रही थी। उसे बुरी तरह से ईंट से सर पर मारकर उसकी हत्या की गई है। सुबह शव देख कर काफी संख्या लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर सीओ सदर आभा सिंह व फोरेंसिक टीम के लोग भी पहुंच कर जांच पड़ताल किया था।

मृतका अपने निर्माणाधीन मकान पर देर रात तक वहां पर मिट्टी गिरवा रही थी और मिट्टी की ट्राली गिन रही थी और मिट्टी गिराने वालो को टोकन दे रही थी। बताया गया की डेढ़ बजे रात तक मिट्टी गिराई गई। रामसनेही के दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन घर पर आकर सोये थे।

सुबह गांव के शिव खेत में पानी चलाने के लिए आये तो देखा की संजना का शव देखा और परिजनों को सूचना दी।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *