बस्ती: पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बस्ती जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं के लिए 901 लाख रूपये की 11 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है कि समस्त कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करे। जिससे इसका फायदा श्रद्धालुओं को समय से मिल सके। इन परियोजनाओं में अधिकांश धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सृजित करने तथा सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में स्थित चतुर्भुजी मंदिर लोनिया का पर्यटन विकास के लिए 75 लाख रूपये, महादेवा स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रूपये, रूधौली के विकास खण्ड भानपुर में बैडवा समय माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 78 लाख रूपये, महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 72 लाख रूपये, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित बाबा भारीनाथ शिव स्थल के पर्यटन विकास के लिए 106 लाख रूपये तथा बस्ती सदर के बीएमसीटी मार्ग बस्ती कैम्पियरगंज स्थित कोडरा चौराहे पर शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 107 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि बस्ती सदर विधानसभा में भदेश्वरनाथ गांव में स्थित शिवधाम श्री बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 200 लाख रूपये, रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देशीय सुविधाओं के लिए 44 लाख रूपये, महादेवा के ग्राम चंगेरवा गगिया कोहल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 65 लाख रूपये, बस्ती सदर मुख्यालय स्थित कबीर आश्रम मूडघाट में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 45 लाख रूपये तथा हरैया विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल श्री तपसीयंधाम आश्रम में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 44 लाख रूपय की धनराशि स्वीकृत की गई है।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *