बस्ती। रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती की एक महत्वपूर्ण बैठक जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में कार्यवाहक सभापति एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निवर्तमान सभापति डॉ. प्रमोद चौधरी के व्यक्तिगत कारणों से दिए गए इस्तीफे के चलते पद रिक्त होने से कार्यों में आ रही असुविधा पर चर्चा की गई।
इस दौरान सर्वसम्मति से संतोष सिंह को नया सभापति चुना गया। साथ ही संस्था के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु उप समितियों के शीघ्र पुनर्गठन का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। वहीं उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत पाण्डेय ने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने पर जोर दिया। नव-निर्वाचित सभापति संतोष सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रेडक्रॉस के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत पाण्डेय, राजेश कुमार ओझा, रंजीत श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, संतोष सिंह, उमेश श्रीवास्तव, इमरान अली एवं राहुल श्रीवास्तव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे सभी ने नव चयनित सभापति संतोष सिंह को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
