बस्ती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के चुनावों में हुई शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि विकास, सुशासन और जनता के अटूट विश्वास की जीत है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की एक और मजबूत मुहर है।

भाजपा नेता नितेश ने कहा कि ​असम की जनता ने एक बार फिर शांति, प्रगति और सुरक्षा के मार्ग को चुना है। वहीं पश्चिम बंगाल में मिली सफलता यह दर्शाती है कि समाज का हर वर्ग भाजपा की समावेशी राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है। पांडुचेरी में एनडीए की जीत सुशासन और स्थायित्व की जीत है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी जी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

WhatsApp Group Join Now

यह परिणाम न केवल विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब है, बल्कि यह ‘अंत्योदय’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प की विजय है। कहा कि ​हम इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी की जागरूक जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, पार्टी के उन लाखों कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से यह गौरवशाली सफलता संभव हुई है। भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और निरंतर सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। तमिलनाडु और केरल में पार्टी अपनी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *