बस्ती। भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय सुनील (निवासी बरगदवा) को नया जीवन मिला है। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए थे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि उनके शरीर का बायां हिस्सा काम करना बंद कर चुका था। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल जीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां न्यूरोसर्जन डॉ. आदित्याधर द्विवेदी और उनकी टीम ने जटिल ऑपरेशन कर उनकी जान बचाई।
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि मरीज की स्थिति अत्यंत नाजुक थी, लेकिन समय पर सर्जरी और निरंतर निगरानी के चलते स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। ऑपरेशन के दस दिन बाद अब मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सुनील अब पूरी तरह होश में हैं, बात कर पा रहे हैं, भोजन कर रहे हैं और लोगों को पहचान भी रहे हैं।
मरीज के भाई अनिल सोनी ने बताया कि जब वे अपने भाई को अस्पताल लेकर आए थे, तब उनकी हालत बेहद चिंताजनक थी। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और बेहतर इलाज की वजह से आज उनका भाई स्वस्थ होकर घर लौट रहा है।
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में न्यूरोसर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता तिवारी सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *