बस्ती : आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गनेशपुर बस्ती में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थर्ड ईयर के छात्र विमल अग्रहरी एवं दिव्यांशी द्वारा शानदार एंकरिंग के साथ की गई।
फाइनल ईयर के छात्रों के विदाई समारोह में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समारोह को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी जी ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को समापन करते निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) के. के. गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी सम्मानित शिक्षकगण अतिथियों, विद्यार्थियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समग्र रूप से यह फेयरवेल समारोह भावनाओं, उत्साह और उमंग से परिपूर्ण एक सफल एवं यादगार आयोजन रहा।

