कुदरहा। मंगलवार को महादेवा विधान सभा क्षेत्र के भिखारीपुर से सहारनपुर तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस बारे में जे ई विवेक कुमार भारती ने बताया कि सिडको द्वारा 45 लाख 88 हजार रूपए की लागत से तीन किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। जो कि आगामी 2 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
इससे पूर्व महादेव विधायक दूध राम ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने कहा की क्षेत्र की हर गली व सड़क कार्यकाल पूरा होते-होते चमकने लगेगा। विकास की गति तेज होने लगी है। वहीं पर विपक्षियों द्वारा सरकार से बजट लाने और निर्माण कार्य के बाद अपनी उपलब्धियां बताने के आरोप में उन्होंने कहा कि जनता ने हमें अपना अमूल्य मत देकर विधायक बनाया है जनता के विकास के लिए हम संकल्पित हैं रही बात बुलाने की तो जनहित के मुद्दों और समाधान के प्रति सभी की जिम्मेदारी है शिलान्यास व उद्घाटन की जानकारी होने पर सभी लोगों को मौजूद होकर सहयोग करना चाहिए इसमें नेवता देकर बुलाने जैसी कोई बात नहीं है। जनता के प्रति पक्ष व विपक्ष सभी की समान जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि फूलचंद श्रीवास्तव, पवन चौधरी ,रमेश चंद, सभासद अरसे आजम मोहम्मद उस्मान, गुलाम मोहम्मद , झिनक़ू लाल, आस मोहम्मद,सोनू, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
