बस्ती। जिले के बहादुरपुर विकास खंड अंतर्गत करहली चौराहा स्थित गुजराती इंटर कॉलेज के बगल मैदान में डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श चौधरी उर्फ गुरु जी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सरबहनापुर और पोखन्नी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरबहनापुर की टीम ने 8 ओवर में 81 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोखन्नी की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद मात्र 45 रन पर सिमट गई।
इस तरह सरबहनापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान विकास चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, लाल चौहान, शिवम, अरविंद, अर्जुन, अशोक सहित कई लोग मौजूद रहे।
