बस्ती: बस्ती जनपद में शनिवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ शास्त्री चौक से हुआ, जो गांधी नगर होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जाकर सम्पन्न हुई।
इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य प्रो. प्रज्ञा तिवारी, और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने किया। हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ नगर की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
“भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्”, “भारतीय सेना जिन्दाबाद” जैसे नारों से गूंजते इस आयोजन में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम ने पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया और जनमानस को प्रेरित किया। यह आयोजन बस्ती के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में दर्ज हुआ, जिसने जनमानस को एकजुट कर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की स्मृति ताजा की।

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और देशभक्ति का प्रतीक है। आज बस्ती की धरती ने यह सिद्ध कर दिया कि यहाँ का हर नागरिक राष्ट्र के लिए समर्पित है। यह जनसैलाब हमारे जवानों और देश की अखंडता के प्रति हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now

एमएलसी प्रो. प्रज्ञा तिवारी ने कहा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा न केवल देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है, बल्कि यह नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा भी देती है। मातृभूमि के सम्मान में यह जनसमूह हमारी संस्कृति और आदर्शों का परिचायक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा यह यात्रा अब से 23 मई तक विधानसभा, ब्लाक, नगर पंचायत स्तर सहित गाँव गाँव तक चलेगी, जिसके लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा का समापन राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ।
एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड, पंतजलि योग पीठ, आर्य समाज, सनातन धर्म संस्था के साथ-साथ बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और समाजसेवी इस यात्रा में सम्मिलित हुए।

इस दौरान रि. कर्नल के.सी. मिश्र, जे.के. शाही, ओम प्रकाश आर्य, कुलदीप सिंह, रि. हवालदार ओंकार मिश्र, रि. मेजर चंद्र प्रकाश उपाध्याय, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, संजय चौधरी, राम सिंगार ओझा, सुशील सिंह, अनिल दुबे, अनूप खरे, गोपेश्वर त्रिपाठी, सुमन सिंह, अजय सिंह गौतम, चंद्रशेखर मुन्ना, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, अभिषेक कुमार, रोली सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अंकुर वर्मा, जगदीश अग्रहरी, अरविन्द पाल, बालकृष्ण त्रिपाठी, चंद्रमणि पाण्डेय, काजू श्रीवास्तव, शालिनी मिश्र, आलोक पाण्डेय, गौरव अग्रवाल, रियाजुल हसन, उजराना सिद्दीकी, प्रबल मलानी, अरविन्द सिंह, श्रुति अग्रहरी, प्रदीप निषाद सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *