पनियरा से लखनऊ बस सेवा की हुई शुरुआत।

By Kartikey Pandey 

महराजगंज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रयास से पनियरा से लखनऊ तक परिवहन निगम की बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

पनियरा से लखनऊ बस सेवा की हुई शुरुआत।

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि पनियरा से लखनऊ के लिए यह बस सुबह महराजगंज से चलकर पनियरा आयेगी एवं आठ बजे सुबह से पनियरा से मुजुरी, कैम्पियरगंज, मेहदावल, बस्ती अयोध्या होते हुए आलमबाग लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें: महराजगंज: फोन करके अपनी बातों में युवती को फंसाया, फिर युवती के साथ हो गया फरार

इसके पहले ही पनियरा से अयोध्या धाम के लिये बस सेवा सुबह साढ़े छः बजे से संचालित हो रही है। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजी. आकाश जायसवाल, बस परिचालक विश्वास त्रिपाठी, चालक जितेन्द्र चौधरी, व्यापार मंडल से अजय जायसवाल, रामनिवास सिंह, रामफल जायसवाल, अमित जायसवाल, मनोज कसौधन, राकेश जायसवाल, विशाल मद्धेशिया, विष्णु मद्धेशिया, ओमप्रकाश कनौजिया, अमित कसौधन, अख्तर खान, अनिल मद्धेशिया, अशोक जायसवाल, उमेश चंद पाल, रमेश मद्धेशिया, जितेन्द्र जायसवाल, सुभाष मद्धेशिया, नसीरूद्दीन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!