बस्ती: सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने कक्षा 10वीं 2025-26 का परिणाम घोषित किया कि जिसमें लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती ने अपने सफलता के शानदार इतिहास को दोहराते हुए इस वर्ष भी अपनी सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा हर्षिता मौर्या ने 97.20% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। अपने अनुकूल शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों के चेहरे खिल गए।
इस अवसर पर विद्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी एवं विद्यालय की निर्देशिका अपर्णा सिंह ने छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कक्षा 10वीं में 36 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया (4 बच्चों ने विभिन्न विषयो में 100 में 100 अंक प्राप्त किए)
कक्षा 10वीं में हर्षिता मौर्या ने 97.20% तथा कम्प्यूटर में 100 अंक, साक्षी अग्रहरि 96.60%, आर्यवीर सिंह ने 96.00%, मोहम्मद शाहिल 95.80%, शौर्य श्रीवास्तव 95.80% तथा समाजिक विज्ञान में 100 अंक, मार्वन शंकर 95.60% कम्प्यूटर में 100 अंक, वैभव शर्मा 95.40%, फातिमा खातून 94.80%, ऋषिक श्रीवास्तव 94.80%, शुभम चौधरी 94.60%, गार्गी सिंह 94.60%, सुमित जायसवाल 94.40%, अंशिका गुप्ता 94.20%, हमदान सुहैल – 94.00%, अर्पित पाल सिंह 94.00%, सृष्टि दूबे 94%, स्निग्धा शाही 93.80%, सचिन कुमार 93.%, नैन्सी चौधरी 92.80%, रूद्र त्रिपाठी 92.80%, अंशिका सिंह 92.80%, मन्तशा खातून 92.60%, गनेश श्रीवास्तव 92.60%, अंश सिंह 92.60%, शिशिर त्रिपाठी 92.60%, यशी 92.60%, ऋषभ चौधरी 92.40%, मोहम्मद अल्तमश 92.00%, जाह्नवी 91.80%, जोया यांसमिन 91.80%, अंश गोस्वामी 91.60%, माधव यादव 91.20% तथा कम्प्यूटर में 100 अंक, अनुभव चौधरी 91.20%, दिव्यांश वर्मा 90.60%, हर्षिता यादव 90.60%, दीपांश यादव 90.00%,
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की यह बच्चों के लिए एवं विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय हमेशा नये कीर्तिमान को स्थापित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बच्चों के एक दिन के परिश्रम का परिणाम नहीं बल्कि लगातार परिश्रम का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका अपर्णा सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए सर्वोत्तम अंक प्राप्त करते वाले बच्चों से कहा कि जिन बच्चों को उनके मेहनत से कम अंक प्राप्त हुए है या मेरिट में वे वांछित स्थान प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने या कुंठा ग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र अपनी दुगुनी मेहनत कर अगली कक्षा में इतिहास रचने का काम करें।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को तथा शिक्षको ने बच्चों की सफलता का श्रेय अभिभावक और बच्चों के काठिन परिश्रम को दिया। अभिभावको ने कहा कि आज लिटिल फ्लावर्स स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहाँ शिक्षा, संस्कार के साथ अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने विद्यालय के प्रति अपना आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, तपन कुमार घोष, आशुतोष पाल, संदीप सिंह, रमाकांत द्विवेदी, अरुण भट्ट, तैयब हुसैन, शुभम, संध्या तिवारी, अभय कुमार, विशाल, विकास, श्रीकांत, अभिषेक, जे. पी. यादव, तथा समन्वयक राजमणि वर्मा, प्रीति अस्थाना, मधु सिंह, तन्मय , साक्षी पाण्डेय, अर्पिता, साक्षी गुप्ता, निष्ठा , वैभव पाण्डेय, आनन्द आर्या, गुरप्रीत, पूजा जायसवाल, रीना त्रिपाठी, सुभाष मणि त्रिपाठी आदि सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *