संवाददाता/राहुल मिश्रा

महराजगंज:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निचलौल नगर इकाई का गठन स्थानीय रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ संपन्न। जिसमे की आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नगर की कार्यकारिणी बनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री अभिषेक उपस्थित रहे। मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। जिसमे की जिला संगठन मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा की कार्यकारिणी संगठन की केंद्र बिंदु होती है जिससे हम वर्ष भर मैं विद्यार्थियों के बीच छात्र हित, समाज हित एवं राष्ट्र हित के लिए कार्य करते है। परिषद ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र को आत्मसाद कर विद्यार्थियो के हित निर्माण के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष शिक्षक सुनील निगम एवं श्रीप्रकाश पांडेय को बनाया गया। विद्यार्थियो को नगर सह मंत्री अमित वर्मा, आलोक तिवारी, आदित्य मिश्रा, आनंद राजभर, नगर SFD संयोजक कृष्णा श्रीवास्तव, सह संयोजक अमरनाथ मद्धेशिया, नगर SFS संयोजक दिलीप कन्नौजिया, सह संयोजक अंकित यादव, नगर छात्रा संयोजक गायत्री यादव, सह संयोजक श्वेता शर्मा, आकृति पांडेय, नगर राष्ट्रीय कलामंच संयोजक अभिषेक मद्धेशिया, सह संयोजक आयुष आर्या, नगर खेल संयोजक प्रिंस गुप्ता, सह संयोजक मो० आमिर, नगर सोशल मीडिया संयोजक प्रिंस गुप्ता, सह संयोजक अनुभव पटेल, नगर आंदोलन प्रमुख अखिलेश गुप्ता, सह प्रमुख पंकज मद्धेशिया, नगर प्रिंट मीडिया संयोजक प्रतीक शर्मा, सह संयोजक आमिर अली, नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक शर्मा, विशाल भारती, कमलेश गुप्ता एवं दिव्यांश गुप्ता को नगर का दायित्व दिया गया। इस उपलक्ष पर मुख्य रूप से प्रांत कार्यसमिति सदस्य आदित्य पाठक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य प्रकाश अग्रहरी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!