बस्ती: धनुषधारी चतुर्वेदी संगीत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अजसा कंप्युटर इंस्टिट्यूट द्वारा संचालित श्री वशिष्ठ धाम महोत्सव नामक कार्यक्रम रविवार को बादशाह हाल निकट रौता चौराहा पर सम्पन्न हुआ ।
आयोजक धनुषधारी चतुर्वेदी ने बताया कार्यक्रम का आडिशन पहले चरण में हुआ था । इस कार्यक्रम में शहर के कलाकारों को एक मंच पर अपनी कला प्रदर्शन करने एक अच्छा अवसर मिला । संयोजक अच्युत शुक्ल ने बताया कि इस कार्यक्रम में नृत्य , संगीत , कला , मॉडलिंग एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुआ ।
संगीत में अर्पित भर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,नृत्य में आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , लेखन में निधि चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , कला में अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मॉडलिंग में सैफ अली , वैष्णवी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
इस दौरान निर्णायक मण्डल में शुभम शाहू , शिवेन्द्र पंडित , शिवांश पाण्डेय रहें । कार्यक्रम का संचालन अंजली पाण्डेय , नागेन्द्र शुक्ल ने किया इस दौरान अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार सिंह , भावेश पाण्डेय , मन्नू सिंह , अखिलेश पाठक , मनमोहन श्रीवास्तव , आरती देवी , जया शुक्ला , रवि पटेल , राहुल श्रीवास्तव , डॉक्टर डी के गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान अरुणेश सिंह , लतीफ़ , सुहैल , आदर्श , हर्ष , यथार्थ , मणि , आलोक आदि लोग मौजूद रहे ।

