बस्ती: थाना लालगंज में आयोजित स्वागत समारोह में आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष-2025 बैच के पुलिस आरक्षियों के स्वागत समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल एवं साथ सीडीए एकेडमी डायरेक्टर श्रीमती अरुणा सिंह पाल द्वारा माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।।
इस अवसर पर थाना प्रभार विनय कुमार पाठक, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद पांडे, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, अमरेश पाल, सभासद वशीम भाई, रमेश यादव, रविन्द्र त्रिपाठी, अतुल पाल , हिमांशु पाल , पवन पाल , नितेश पाल , ईशेन्द्र सिंह, नृपेन्द्र सिंह, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।।
विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरक्षियों को अध्यक्ष प्रतिनिधि उद्बोधन में पूर्ण विश्वास है कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, कौशल और मूल्यों का उपयोग करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य-परायणता के साथ आप सभी यूपी पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
