कप्तानगंज, बस्ती। पं. चतुर्भुज तिवारी आदर्श इंटर कॉलेज, कप्तानगंज के मेधावी छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय में अनुराग वर्मा ने 567/600 अंक प्राप्त कर 94.6% के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। रोशनी ने 534/600 अंक प्राप्त कर 89% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुधा ने 524/600 अंक प्राप्त कर 87.33% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। अंकिता ने 516/600 अंक प्राप्त कर 86% तथा युवराज यादव ने 514/600 अंक प्राप्त कर 85.66% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
मेधावी छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
