​बस्ती, पंचपेड़िया रोड: स्थानीय दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स के प्रांगण में ‘हेल्दी और अनहेल्दी फूड’ थीम पर आधारित एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों को मनोरंजन के माध्यम से संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

​एम.डी. अमर मणि पांडेय: “बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबों तक सीमित नहीं है। वर्तमान समय में सही खान-पान की जागरूकता ही एक स्वस्थ भविष्य की नींव रखेगी।
​प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना पाण्डेय जी ने कहा कॉस्ट्यूम और रैंप वॉक के माध्यम से बच्चों ने बहुत सरलता से समझा कि जंक फूड हमारे शरीर के लिए हानिकारक है जबकि फल और सब्जियाँ ऊर्जा का स्रोत हैं।
​एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक का कहना था कि इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता अभिभावकों के सहयोग और बच्चों द्वारा लिए गए स्वस्थ जीवनशैली के संकल्प में निहित है। बच्चों को बचपन से ही संतुलित आहार की आदत डालना ही इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है।
​वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी जी ने कहा हमारा लक्ष्य शिक्षा को रोचक बनाना है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है।
​कार्यक्रम का आकर्षण:
​नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फलों, सब्जियों और जंक फूड के आकर्षक कॉस्ट्यूम पहनकर रैंप वॉक किया और अपनी छोटी-छोटी स्पीच से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से स्वस्थ भोजन के लाभ और अस्वास्थ्यकर भोजन के नुकसान बताए।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समस्त शिक्षक वर्ग का सराहनीय सहयोग रहा। विशेष रूप से नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, संजू सिंह, आकांक्षा मिश्रा, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति, आफताब, अभिषेक वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, आराध्या सिंह और नंदिनी गाडिया के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
​यह आयोजन बच्चों में अच्छी आदतों के विकास और उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक अत्यंत सार्थक कदम सिद्ध हुआ।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *