बस्ती: केंद्र सरकार द्वारा पारित ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) के समर्थन और महिला सशक्तिकरण के नए युग का स्वागत करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, बस्ती द्वारा एक भव्य बाइक एवं स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर लोकतंत्र में अपनी बढ़ती भागीदारी का शंखनाद किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, विशिष्ट अतिथ चन्दा श्रीवास्तव सदर ब्लॉक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली सदर ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर कटर कचैहरी चौराहा ,कम्पनी बाग चौकवी-मार्ट के सामने होते हुए तहसील रोड, बस्ती तक निकाली गई। रैली के दौरान महिलाएं केसरिया और तिरंगे साफे पहनकर अपनी स्कूटी और बुलेट पर सवार थीं। “नारी शक्ति वंदन – राष्ट्र का अभिनंदन” और “अब होगी देश के भविष्य में महिलाओं की हिस्सेदारी” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
रैली का उद्देश्य आम जनता को यह बताना था कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलने से देश की नीति-निर्धारण में महिलाओं की भूमिका अब और अधिक सशक्त होगी।
ने बताया, “यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं की आजादी और उनकी बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि हर महिला आत्मविश्वास के साथ घर से बाहर निकले और अपनी मंजिल खुद तय करे।”
आयोजन की मुख्य ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है। इस रैली के माध्यम से हम इस बदलाव का उत्सव मना रहे हैं और यह संकल्प ले रहे हैं कि अब महिलाएं नेतृत्व के हर मोर्चे पर आगे आएंगी।”
इस रैली में माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के समापन स्थल तहसील रोड पर “हस्ताक्षर दीवार” कार्यक्रम चलाकर आयोजन का समापन किया गया, जहाँ सभी माताओं-बहनों ने हस्ताक्षर कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *