By kartikey pandey

महराजगंज :  सिसवा नगर में श्री राम लला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
जिसमे ज़िला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्र ने बताया की पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा व अक्षत वितरण कार्यक्रम बहुत ज़ोरो शोरों से प्रगति पर है ।इसी क्रम में मंगलवार को सिसवा नगर में भव्य शोभा यात्रा,विस्तारक सौरभ जी व नगर अभियान प्रमुख अमरनाथ खरवार जी के नेतृत्व में निकाली गई।

WhatsApp Group Join Now

सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलन व श्री राम जी की आरती ज़िला प्रचारक ऋषि जी के उपस्थिति में संपन्न हुई , उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हम सभी के जीवन में 550 वर्षों के संघर्ष के बाद आया है। उन्होंने 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में राम ज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया।

आपको ये भी पढ़ना चाहिए:कड़ाके के ठंड में ठिठुरने को मजबूर नगरवासी, केवल कागजों में जल रहा घुघली नगर में अलाव

उन्होंने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह संपूर्ण हिंदू समाज के लिए हर्ष का विषय है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श पर चलकर हम सभी को राम राज्य की स्थापना करनी है और पुनः भारत को विश्व गुरु बनाना है।

अभियान प्रमुख शिवचरण जी ने बताया कि 1 जनवरी से जिले में पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरण का कार्य जोरों-शोरों से हो रहा है, अब तक कुल पचास हजार से ज्यादा हिंदू परिवारों तक पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है।

इस भव्य शोभायात्रा में सह जिला कार्यवाह अनिल जी, ज़िला व्यवस्था प्रमुख अजय जी,ज़िला प्रचार प्रमुख जीवेश जी,ज़िला संपर्क प्रमुख विमल जी, खण्ड कार्यवाह सूरज जी,खण्ड बौद्धिक प्रमुख डॉ शांति शरण मिश्र जी,नगर अभियान प्रमुख डॉ आशीष मिश्र जी,अमित जी,आकाश गुप्ता जी,अमित जी कौशलेंद्र सिंह जी ,शिव कुमार सिंह जी ,धीरज जायसवाल जी ,राज रौनियार जी ,प्रमोद मद्धेशिया जी, प्रिंस रौनियार जी ,मोहन जी। दुर्गेश जी ,रविराज जी ,अमन चौधरी जी ,अमित पुरी जी ,गोलू वर्मा जी ,हरिद्वार जी ,जितेन्द्र रौनियार जी मनोज केशरी जी आदि राम भक्त उपस्थित रहे।

One thought on “महराजगंज: भव्य शोभा यात्रा में राममय हुई सिसवा नगरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *