Yogi government deployed 29 PCS officersYogi government deployed 29 PCS officers

लखनऊ: प्रयागराज महाकुंभ की बिगड़ती व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा कदम उठाया है। सीएम के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 29 पीसीएस और सीनियर पीसीएस अधिकारियों को तत्काल महाकुंभ भेजा गया है, ताकि वहां की व्यवस्थाओं को संभाला जा सके।

इससे पहले, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यस को विशेष विमान से प्रयागराज भेजा गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती से महाकुंभ की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now

प्रयागराज महाकुंभ में कई और अफसरों की तैनाती

  • SDM उन्नाव प्रमेश श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदार।
  • SDM उन्नाव देवेंद्र प्रताप सिंह प्रयागराज भेजे गए।
  • SDM लखीमपुर कार्तिकेय सिंह की प्रयागराज में तैनाती।
  • SDM मुजफ्फरनगर जयेंद्र सिंह प्रयागराज भेजे गए।
  • SDM मुजफ्फरनगर प्रवीण कुमार की प्रयागराज में तैनाती।
  • SDM संजय सिंह, SDM सुरेंद्र कुमार प्रयागराज भेजे गए।
  • SDM अशोक कुमार,SDM शैलेंद्र मिश्रा प्रयागराज भेजे गए।
  • SDM कुमार चंद्र बाबू की भी प्रयागराज में तैनाती।
  • SDM चंद्रेश कुमार,SDM संजीव शाक्य प्रयागराज जाएंगे।
  • SDM आगरा रतन,SDM आशुतोष कुमार की तैनाती।
  • SDM राजेंद्र चंद्र, ADM सतीश कुशवाहा प्रयागराज जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कैसे दाखिल करें RTI? आपके गांव में कितना खर्च हुआ, ऐसे लें पूरी जानकारी

क्रांतिशेखर सिंह विशेष कार्यधिकारी नोएडा का भी नाम, अभिषेक पाठक विशेष कार्यधिकारी भी प्रयागराज जाएंगे, ADM विवेक कुमार मिश्र,ADM योगेंद्र कुमार भेजे गए, आदित्य प्रजापति सचिव की भी प्रयागराज में तैनाती, ADM मदन मोहन सिंह,ADM परमानंद झा भी भेजे गए, ADM शिव नारायण,ADM सुभाष सिंह प्रयागराज जाएंगे, संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर की तैनाती संयुक्त मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी प्रयागराज जाएंगे, संयुक्त मजिस्ट्रेट राल्लापल्ली जगत प्रयागराज जाएंगे।

ट्रैफिक प्रबंधन पर DGP का बयान

महाकुंभ 2025 में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, और हर दिन लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि शहर का बुनियादी ढांचा अपनी अधिकतम क्षमता से आगे बढ़कर काम कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सिपाही अथक परिश्रम कर रहे हैं, श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं। उन्होंने इसे विशाल मानवीय प्रवाह का ऐतिहासिक प्रबंधन करार दिया।

ये भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojna यूपी में सुपरहिट! ₹78000 तक सब्सिडी, जानिए आवेदन कैसे करें

महाकुंभ में आस्था का अनूठा उदाहरण

महाकुंभ 2025 अपनी भव्यता और आध्यात्मिकता के कारण दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ प्रयागराज पहुंचे हैं। इसी बीच, मुंबई के एक कपल ने आस्था का अद्भुत उदाहरण पेश किया। उन्होंने 5 लाख की बाइक से 1200 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर संगम तक पहुंचने का फैसला किया, जिससे उनकी भक्ति और समर्पण की अनूठी मिसाल बनी।

By Ved Kumar

With seven years of experience in journalism across various organizations, I have been recognized for my contributions to Hindi journalism. My strength lies in presenting news with accuracy and the right perspective, which has helped me establish a strong presence in the Hindi journalism community. Currently, I am working with UP Khabariya.

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “महाकुंभ 2025: महाजाम से मिलेगी राहत! योगी के ‘स्पेशल 29’ PCS अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *