कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

महराजगंज:- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ब्लॉक संसाधन केंद्र पनियरा के सभागार में अटेवा के तत्वाधान में गुरुवार को परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प कहा गया कि जब तक यह महत्वपूर्ण मांग पूरी नहीं हो जाती अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेवा जिला अध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारियों के जीवन से जुड़ा हुआ है जब तक इस पर सरकार विचार नहीं करती तब तक यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा अटेवा लगातार प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी लड़ाई लड़ रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ने कहा कि हमें एकजुटता का परिचय देते हुए अपने संघर्षों को और आगे बढ़ना होगा। तभी हमें कामयाबी मिलेगी। ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर मौर्य ने कहा कि जब तक पेंशन की मांग को पूरी नही होती तब तक हम सभी लड़ते रहेगे। ब्लॉक मंत्री मो० अय्यूब अंसारी ने कहा कि हमारा संगठित रहना ही हमें पुरानी पेंशन की बहाली करवाएगा। पेंशन संगोष्ठी में सभी संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, विनोद कुमार वर्मा, नीरज राय, संजय कुमार मौर्य व मंत्री राजेश यादव,सुनिल मिश्रा व अन्य सम्मानित शिक्षकों अशोक चौरसिया, अनिरुद्ध कुमार निराला, के द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पेंशन की बात कही गई।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्ता, नागेन्द्र चौहान जिला संगठन मंत्री, ब्लॉक पदाधिकारी राजेश्वर प्रजापति, फूलचन्द यादव,अरबिन्द कुमार पांडेय, अरुण मौर्या, धर्मेंद्र पाल,अरुण मिश्रा, ज्ञानूर सिंह,संजीव कुमार, बालमुकुंद चौरसिया, सीमा सिंह, अनीता दूबे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!