मऊ: जनपद मऊ में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज सायंकाल पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में एक व्यापक रूट मार्च और पैदल गस्त का आयोजन किया गया। इस अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और पुलिस बल ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
पुलिस बल ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास रूट मार्च और पैदल गस्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़कों के किनारे अतिक्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में शांति और सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाना रहा।

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि इस तरह के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।