मऊ: पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण टोला की साइबर पुलिस टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया। बिजली बिल कम कराने के नाम पर धोखाधड़ी से ट्रांजेक्शन की गई 30,000 रुपये की राशि को पीड़ित के खाते में वापस करवाया गया।
मामले का विवरण:
पीड़ित फहीम अहमद, निवासी नोमानी गेट, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ, के साथ साइबर ठगों ने बिजली बिल कम करने के बहाने धोखाधड़ी की थी। साइबर पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर पीड़ित की पूरी राशि 30,000 रुपये उनके बैंक खाते में वापस करवाने में सफलता हासिल की।
पीड़ित ने जताया आभार:
फहीम अहमद ने धनराशि वापस मिलने पर पुलिस अधीक्षक मऊ, अन्य उच्चाधिकारियों और थाना दक्षिण टोला की साइबर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी रूप में हो सकता है। जागरूकता और सतर्कता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
बरामदकर्ता पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, थाना दक्षिण टोला, मऊ
2. कांस्टेबल नवनीत पांडेय, थाना दक्षिण टोला, मऊ
3. महिला कांस्टेबल स्वाती चौबे, थाना दक्षिण टोला, मऊ