महराजगंज/यूपी: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एनएच-24 और एनएच-730 के निर्माण कार्य को गति देने के लिए किसानों को तेजी से मुआवजा दिया जा रहा है। भूमि अध्याप्ति विभाग ने अब तक एनएच-24 के लिए 410.58 करोड़ रुपये और एनएच-730 के लिए 13.73 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। मुआवजा वितरण में तेजी आने से हाईवे निर्माण सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।
हाईवे निर्माण में तेजी
महराजगंज में एनएच-24 और एनएच-730 के निर्माण कार्य को गति देने के लिए किसानों को तेजी से मुआवजा वितरित किया जा रहा है। अब तक एनएच-24 के लिए 410.58 करोड़ रुपये और एनएच-730 के लिए 13.73 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गोरखपुर-सोनौली हाईवे का काम भी तेजी से हो रहा है, जिससे सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश किसानों को मुआवजा मिल चुका है। केवल उन्हीं लोगों का भुगतान रुका है, जिनके दस्तावेजों में कुछ कमी है। मुआवजा वितरण में तेजी से हाईवे निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: UP Milkipur By Election Exit Poll: यूपी मिल्कीपुर उपचुनाव में हो गया ‘खेल’! सपा को झटका!
एनएच-24 व एनएच-730 से नेपाल बॉर्डर तक यात्रा होगी आसान
एनएच-24 और एनएच-730 के निर्माण से गोरखपुर से नेपाल बॉर्डर और महराजगंज मुख्यालय से नेपाल बॉर्डर तक की यात्रा सुगम हो जाएगी। हाईवे बनने से यात्रियों को समय की बचत होगी और परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी। व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: यूपी आएं तो महराजगंज-नेपाल बॉर्डर के करीब स्थित झूला पुल का लुत्फ जरूर उठाएं
महराजगंज एनएच-730एस चौड़ीकरण
महराजगंज से निचलौल होते हुए ठूठीबारी तक 40.390 किमी लंबे एनएच-730एस के चौड़ीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2023 में 809.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। इसके तहत 31 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। भूमि अधिग्रहण के बाद निचलौल की ओर से चौड़ीकरण कार्य तेजी से शुरू किया गया। हालांकि, शहर में मकान और दुकानें हटाए जाने के कारण व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी शहर के भीतर सड़क की चौड़ाई 32 मीटर की बजाय 20 मीटर करने की मांग किए हैं।
ये भी पढ़ें 👇
महराजगंज के इस डिवीजन में सुधरेगी बिजली आपूर्ति, खर्च किए जाएंगे 63 करोड़ रुपये
महराजगंज: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न वितरण शुरू, जानें अंतिम तारीख
Пътешествие до Гран Канария: почивка на мечтите, най-добрите места за почивка.
Най-добрите плажове на Гран Канария: открийте красотата на острова.
Гастрономичен тур на Гран Канария: опитайте местните деликатеси.
Почивка на Гран Канария: екскурзии за истински пътешественици.
Почивка и спа на Гран Канария: насладете се на грижата за себе си.
Гран Канария: активна почивка за деца и възрастни.
Оферти за почивка в Гран Канария [url=https://bohemia.bg/]https://bohemia.bg/[/url] .
[…] […]