महराजगंज: अब सरकारी कार्यालय में फरियादियों को महीनों चक्कर लगाने की समस्या से निजात मिल गया है। आपको बता दें कि आज महाराजगंज जनपद में जिलाधिकारी अनुनय झा (DM Maharajganj Anunay jha) ने ई ऑफिस (E office Maharajganj) की शुरुआत कर दी है।

इससे अब लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अधिकारियों और बाबू की हीला हवाली पर अंकुश लगाने के लिए ईऑफिस की शुरुआत की है। जिसके अंदर अधिकारियों को चार दिन के अंदर लोगों से पत्रावली का निस्तारण करना होगा। ऐसा न करने पर उच्च अधिकारियों द्वारा समीक्षा भी की जाएगी।

ये भी पढ़ेंतिब्बती शरणार्थी ने चीनी नागरिकों का बनवाया फर्जी आधार कार्ड, काठमांडू से गोरखपुर पहुंचाने के लिए उठाया जिम्मा, फिर सोनौली बॉर्डर पर पड़ गई SSB की नजर

जिसको देखते हुए आज महाराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने ई ऑफिस की शुरुआत की है। इस परिवर्तन से फरियादियों को महीने तक कार्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इण्डिया का कैंपेन जोर शोर से चल रहा है।

ये भी पढ़ें: महराजगंज: जिला राजकीय पुस्तकालय का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

इसी के अंतर्गत आज महाराजगंज में ई ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। ई ऑफिस प्रणाली से कई लाभ है। जिससे शिकायतकर्ताओ की समस्याओं का समय से निस्तारण कर लिया जाएगा साथ ही साथ यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ईऑफिस प्रणाली पुलिस विभाग समेत तमाम विभागों में भी जारी कर लिया जाएगा जिससे लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!