LPG Booking Rules: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच कई तरह की भ्रामक खबरें भी सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रही हैं। कहा जा रहा है कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में अब बुकिंग कर पाएंगे, जबकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अब 45 दिन का नियम लागू होगा।

जिसको लेकर लोग परेशान हो गए हैं, जिस पर अब सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। Press Information Bureau (पीआईबी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि एलपीजी बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि मार्च की शुरुआत में सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन समेत अन्य तेल कंपनियों ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम बदलाव किया था। अब 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर रखना जरूरी है।

How to book LPG Cylinder:कैसे करें सिलेंडर बुक?

मिस्ड कॉल सर्विस: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने प्रोवाइडर को मिस्ड कॉल करें।

HP Gas: 94936 02222
इंडेक्स: 8454955555
भारत गैस: 7715012345

WhatsApp Group Join Now

WhatsApp बुकिंग: प्रोवाइडर के WhatsApp नंबर पर “Hi” या “Book” भेजें।

इंडेक्स: 7588888824
HP Gas: 9222201122
भारत गैस: 1800224344

IVRS/SMS: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऑपरेटर के डेडिकेटेड IVRS नंबर पर कॉल करें।

इंडेक्स: 7718955555
HP Gas: 88888 23456
ऑनलाइन/मोबाइल ऐप्स: इंडियनऑयल ONE, HP Pay, या भारत गैस ऐप्स का इस्तेमाल करें। आप ‘बुक अ सिलेंडर’ सेक्शन में Paytm, PhonePe, या Amazon जैसे ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑनलाइन/मोबाइल ऐप्स: इंडियनऑयल ONE, HP Pay, या भारत गैस ऐप्स का इस्तेमाल करें। आप ‘बुक अ सिलेंडर’ सेक्शन में पेटीएम, फोनपे, या अमेज़न जैसे ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट्स

इंडिया: cx.indianoil.in
HP गैस: myhpgas.in
भारत गैस: ebiz.bharatpetroleum.in

https://x.com/i/status/2036688063028691285

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *