महराजगंज: दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिलेगी। शासन ने 2025-26 में विशेष सर्वे और व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। अब तक जनपद के 3,254 दिव्यांगों को इस योजना का लाभ मिला है।

वित्तीय सत्र 2023-24 में 205 और 2024-25 में 824 दिव्यांगों को आवास प्रदान किया गया। मार्च तक दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर ग्राम्य विकास विभाग को सौंपी जाएगी, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा सके।

WhatsApp Group Join Now

सर्वे के आधार पर मिलेगी पात्रता-

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ब्लॉक अधिकारियों की सहायता से दिव्यांगों को चिन्हित कर उनकी जानकारी परियोजना निदेशक कार्यालय को सौंपेगा। वहां सर्वेक्षण कर पात्रता तय की जाएगी और योग्य लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें पक्की छत का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें: यूपी के इन 9 गांवों की फाइनल गजट जारी, नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज

वित्तीय सत्रों में बढ़ा आवास आवंटन

महराजगंज में आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिलेगी। जनपद में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 205 दिव्यांगों को आवास का लाभ दिया गया, जबकि 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 824 हो गई। वर्ष 2019 से अब तक कुल 3,254 दिव्यांगजन इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रामीण यात्रियों के लिए खुशखबरी! महराजगंज के इन पांच ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

पात्र दिव्यांगों की होगी पहचान

शासन के निर्देशानुसार 2025-26 में दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था और सर्वे किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च तक केवल दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर ग्राम्य विकास विभाग को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शासन की मंशा है कि पात्र दिव्यांगों को ही आवास योजना का लाभ मिले, जिसके लिए खंड विकास अधिकारियों की मदद से सूची तैयार कराई जाएगी।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *