Mau: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मऊ में गाजीपुर तिराहा से कांग्रेस कार्यालय तक आक्रोश सभा के साथ ही पदयात्रा की तथा कांग्रेस कार्यालय पर धरना दिया।
कार्यक्रम में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी के नेतृत्व में महिला नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ऐसे बयान असहनीय हैं और इसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा। महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से माफी की मांग की। भाजपा नेता संगीता द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक राहुल एंड कंपनी माफी नहीं मांगती आंदोलन जारी रहेगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव किस तरह से महिलाओं का सम्मान करते हैं, यह बात उनकी यात्रा से सामने आ गई। मंच से प्रधानमंत्री का नाम लेकर उनकी दिवंगत मां के नाम पर अपशब्द बोले गए। राजनीति में पार्टी एक दूसरे से मतभेद रखती हैं पर किसी महिला को गाली देने का अधिकार नहीं है।
इससे पता चलता है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महिलाओं के सम्मान को लेकर कितने सजग हैं। उन्हें देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में पीएम मोदी की माता के प्रति अपशब्द कहे गए यह भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। जब तक माफी नहीं मिलती, भाजपा का विरोध प्रदर्शन पूरे देश में चलता रहेगा साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक कांग्रेस की मानसिकता का विरोध करेंगे।
इस अवसर पर ज्योति सिंह प्रीतुलता पांडेय माला मद्धेशिया पूजा राय कवलगिरी नीलम सर्राफ सन्नी गुप्ता आरती अंजू भारती कृष्णा राजभर ,मुन्ना दुबे अशोक सिंह अरविंद सिंह गणेश सिंह संजय पांडेय आनंद प्रताप सिंह कृष्ण कांत राय सचिन्द सिंह प्रतीक जायसवाल राघवेंद्र शर्मा अंजनी सिंह इंद्रदेव प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।