बस्ती: सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आवश्यक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम ललित चौधरी के आवास पर सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर ने कहा कि दिनांक 25 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बस्ती अटल बिहारी प्रेक्षा गृह में मन्डलीय समीक्षा बैठक लेंगे। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है, पार्टी हमेशा पिछडे, बंचित, शोषित, दलित, समाज का भागीदारी दिलाने के लिए नेताजी संघर्ष करते रहते हैं, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को मजबूती से अपने क्षेत्र में लगाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। आगामी 10 जून को चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की विजय दिवस बहराइच में धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी में जनपद में जिम्मेदारी सौंप जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से, उमेश राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजभर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूजा राजभर, जिला प्रमुख महासचिव राजेश राजभर, मंडल सलाहकार रामकिशुन राजभर, प्रचार मंत्री परशुराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजन राजभर, विधानसभा उपाध्यक्ष नंदलाल राजभर, जिला उपाध्यक्ष मनोज राजभर, विजय राजभर, अजय राजभर सही तमाम लोग मौजूद रहे।