गांव चलो अभियान के तहत घर-घर पहुंची भाजपा, योजनाओं से जोड़कर मजबूत किया विश्वास – अमृत कुमार वर्मा

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संचालित “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत शनिवार को जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बनकटी मण्डल के मोहनाखोर ग्राम सभा में पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क किया तथा उन्हें माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि चंद्र पाण्डेय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का सफल संयोजन लक्ष्मी गुप्ता के द्वारा किया गया।
अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहनाखोर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सैकड़ों लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानी गईं। साथ ही अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से अपील की गई कि वे अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही भाजपा सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखें।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि बिना भेदभाव “सबका साथ, सबका विकास” भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से करोड़ों लोगों को शौचालय की सुविधा मिली है, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है, मुद्रा योजना से व्यापारियों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है, वहीं गरीबों को मुफ्त राशन, आवास एवं आजीविका मिशन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निरंतर जारी है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष भागीरथी गुप्ता, बूथ अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सुनील पाण्डेय, ओम प्रकाश शुक्ल, चंद्र प्रकाश दुबे, शिवम सिंह, मालती देवी, शांति देवी, संगीत, गुड़िया, राम जनक सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सम्मानित लाभार्थी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *