बस्ती। शनिवार लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर P.T.2 परीक्षा का परिणाम एवं परीक्षा पुस्तिका का निरीक्षण व वितरण भी हुआ।
संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली शानदार ट्राफी के साथ माननीय प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्या जी के साथ अभिभावक एवं विद्यार्थी का संयुक्त फोटो शेसन रहा। फोटो प्वाइट की साज-सज्जा बरबस मन को आकर्षित कर रही थी। शानदार चमकती हुई ट्राफी पाकर छात्र व अभिभावकों का मुखमंडल भी चमक रहा था, साथ में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या के साथ कैमरे में कैद होती गौरवान्वित छवि तो सोने में सुहागा का काम कर रही थी। विद्यालय परिसर में पधारने वाले प्रत्येक अभिभावक के मुख से विद्यालय का अनुशासित वातावरण , संस्कारक्षम शिक्षण, शिक्षण में प्रयुक्त होने वाली अत्याधुनिक तकनीकि के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ, शांत, पेड़-पौधों से हरा-भरा प्राकृतिक सुषमा से सुसज्जित विशाल क्रीड़ा-परिसर की प्रशांसा ही सर्वत्र सुनाई पड़ रही थी। समस्त अभिभावक विद्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं कुशल तथा प्रभावी क्रियान्वयन से पूर्णत: संतुष्ट एवं गद्गद दिखे। अभिभावकों ने अपने पाल्यों को इस तरह की उत्तम व्यवस्था में पठन-पाठन प्रक्रिया को देखकर खास अभिभूत हुए तथा इसके लिए विद्यालय प्रबंधक का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रबंधक महोदय सुरेंद्र प्रताप सिंह जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व का समग्र विकास एवं अभिभावकों की पूर्ण संतुष्टि ही हमारा सर्वोपरि ध्येय है, जिसमें प्राप्त सफलता हमें अपने लक्ष्य की ओर उत्तरोत्तर अग्रसर होने में उत्साहित करती है एवं मार्ग प्रशस्त करती है।
माननीया निदेशिका महोदया श्रीमती अपर्णा सिहं जी ने अपने भावाभिव्यक्ति में अभिभावकों से प्राप्त प्रशंसा, सराहना सुझाव व शुभकामना के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की और बताया कि हमारी शिक्षण संस्था का लक्ष्य विश्वस्तरीय शिक्षा का प्रतिपादन के साथ ही संस्कारक्षम, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक भावना से ओत-प्रोत, बहुआयामी प्रतिभा के धनी जिम्मेदार एवं योग्य नागरिकों का निर्माण है। इसके लिए प्रत्येक कक्षा में वाई-फाई, स्मार्ट बोर्ड, लेटेस्ट टीचिंग ऐड, वेल अपडेट टीचर्स, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त, कंप्यूटर लैब, साइंस लैव, पुस्तकालय का उत्कृष्ट प्रबंधन किया गया है।
संगोष्ठी के शानदार एवं सफल समापन के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आदरणीया श्रीमती वंदना सिंह जी ने परिसर में पधारे हुए समस्त अभिभावकों का हार्दिक आभार जताया तथा माननीय प्रबंधक महोदय एवं माननीया निदेशिका महोदया का गरिमामयी उपस्थिति एवं अपने अमूल्य समय के योगदान के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। इस कार्यक्रम की सफलता में सहयोगी सभी क्वार्डिनेटरों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर सहकर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस प्रकार विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही।
